यशस्‍वी प्रवेश परीक्षा (वाईईटी)-2023

 

 

भारत सरकार

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता विभाग

वाइब्रेंट इंडिया के लिए पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड स्‍कीम (पीएम यशस्‍वी)

 

ओबीसी, ईबीसी तथा डीएनटी छात्रों के लिए उत्कृष् श्रेणी विद्यालयों में 30000 छात्रवृत्तियां

 

  • पात्रता:
  • अन्‍य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), विमुक्‍त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजातियां (डीएनटी)
  • माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उत्‍कृष्‍ट श्रेणी विद्यालयों की कक्षा 9 अथवा कक्षा 11 में (सूची https://yet.nta.ac.in  पर उपलब्‍ध) अध्‍ययनरत।
  • हकदारी: स्‍कूल शिक्षण शुल्‍क/छात्रावास शुल्‍क को कवर करने के लिए- कक्षा 9 / कक्षा 10 के लिए 75,000 रुपए प्रति वर्ष; कक्षा 11 / कक्षा 12 के लिए 1,25,000 रुपए प्रति वर्ष तक   
  • चयन प्रक्रिया: राष्ट्रीय  परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित यशस्‍वी प्रवेश परीक्षा (वाईईटी)-2023 में मेरिट के आधार पर (https://yet.nta.ac.in में विवरण) चयन।
  • परीक्षा का तरीका:  पेपर पेन (ओएमआर)
  • आवेदन के खुलने की तारीख: दिनांक 11.07.2023 से 10.08.2023 (रात्रि 11:50 तक)
  • करेक्‍शन विंडो:  दिनांक 12.08.2023 से 16.08.2023
  • प्रवेश कार्ड का प्रदर्शन: (एनटीए वेबसाइट के माध्‍यम से बाद में घोषित किया जाएगा)।  
  • परीक्षा की तारीख: 29 सितंबर, 2023 (शुक्रवार)
  • आवेदन हेतु दस्‍तावेज: छात्र के पास वैध चालू मोबाइल नम्‍बर, आधार नम्‍बर (यूआईडी), आधार से जुडा बैंक खाता, आय प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

(नोट: स्‍कीम दिशा-निर्देश, विस्‍तृत पात्रता मानदंड तथा अन्‍य विवरण  https://yet.nta.ac.in और  http://socialjustice.gov.in / schemes/ पर उपलब्‍ध हैं)


दस्तावेज़
Active Archive
# शीर्षक शुरुआत    समाप्त      फाइल साइज    एक्शन