| # | शीर्षक | शुरुआत | समाप्त | फाइल साइज | एक्शन |
|---|
कक्षा IX और X में अध्य यन कर रहे अनुसूचित जातीय विद्यार्थियों को मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति प्रदान करने की स्कीम एक केन्द्र प्रायोजित स्कीम है और यह स्की्म राज्यट सरकार/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है। इस स्कीम के उद्देश्य इस प्रकार हैं :
(क) कक्षा IX और X में अध्ययन कर रहे अनुसूचित जातीय विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए उनके माता-पिता को सहायता प्रदान करना ताकि अध्ययन बीच में ही छोड़ने की घटनाओं विशेषकर प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा स्तर में जाने के दौरान, को कम से कम किया जा सके, और
(ख) मैट्रिक-पूर्व की कक्षा IX और X में अनुसूचित जातीय बच्चों की सहभागिता में सुधार करना ताकि वे बेहतर ढंग से अपना अध्ययन कर सकें तथा उन्हें उत्तर-मैट्रिक स्तर की शिक्षा में प्रगति करने का बेहतर विकल्पा प्राप्त हो सके।
यह स्कीम केवल भारत में विद्यार्थियों के लिए ही उपलब्ध होगी और उस राज्य /संघ राज्यो क्षेत्र द्वारा प्रदान की जाएगी जिससे आवेदक संबंधित है अर्थात जहां का वह स्थाई निवासी है।
पात्रता शर्तें
आय-सीमा
माता-पिता/संरक्षक की वार्षिक आय : यह छात्रवृत्ति ऐसे विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी जिनके माता-पिता/संरक्षक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2,00,000 रूपए (दो लाख रूपए केवल) से अधिक नहीं होगी।
आवेदन कैसे करें :
यह स्की्म राज्य सरकारों/संघ राज्यं क्षेत्र प्रशासनों के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी। सभी राज्या सरकार/संघ राज्यु क्षेत्र प्रशासन यथा-समय यथा-उपयुक्त तरीके से इस स्कीयम का प्रचार-प्रसार करेंगे और राज्य/ के अग्रणी समाचार-पत्रों में स्थानीय भाषाओं में विज्ञापन जारी करके तथा अपनी वेबसाइटों और अन्य मीडिया व्यरवस्था के माध्यीम से आवेदन आमंत्रित करेंगे। आवेदक को आवेदन प्राप्तो करने की अंतिम निर्धारित तारीख से पहले नीचे उल्लिखित संबंधित प्राधिकारी को पूर्ण रूप से भरा गया आवेदन प्रस्तुेत करना चाहिए।
राज्यक सरकारें अपनी स्था नीय भाषाओं में उपयुक्ति आवेदन फार्म निर्धारित करेंगी और उसे अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगी। विद्यालय के प्राधिकारी पात्र विद्यार्थियों द्वारा भरे गए इन फार्मों को प्राप्त करेंगे और इन्हें ब्ला्क/जिला स्तंरीय प्राधिकारियों को भेजेंगे। राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन यथा-उपयुक्त जिला/ब्लाक स्तारीय प्राधिकारी/संस्थां के प्रमुख को इस स्कीम के तहत छात्रवृत्ति मंजूर करने की शक्ति हस्तांजतरित करेंगे।
अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति प्रदान करने की स्कीम का दस्तावेज
| # | शीर्षक | शुरुआत | समाप्त | फाइल साइज | एक्शन |
|---|