| # | शीर्षक | शुरुआत | समाप्त | फाइल साइज | एक्शन |
|---|
इस योजना का उद्देश्य विश्वविद्यालयों, शोध संस्थाओं तथा वैज्ञानिक संस्थाओं में एमफिल और पीएचडी जैसी डिग्री के लिए गुणवत्तापरक उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने में अन्य पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2014-15 से प्रतिवर्ष कुल 300 जूनियर रिसर्च फेलोशिप तथा 2016-17 के दौरान 300 सीनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए यूजीसी नोडल एजेंसी है तथा यूजीसी मीडिया में उपयुक्त तारीख पर विज्ञापन जारी करके योजना को अधिसूचित करता है। यह योजना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यताप्राप्त सभी विश्वविद्यालयों/संस्थाओं को कवर करती है। एम.फिल और पीएच.डी. करने वाले शोध छात्रों को फैलोशिप प्रदान की जाती है। फेलोशिप की दर जेआरएफ स्तर हेतु 25000 रू प्रतिमाह तथा एसआरएफ स्तर हेतु 28000 रू प्रतिमाह है।
अन्य पिछड़ा वर्ग का कोई भी छात्र, जिसने विश्वविद्यालय अथवा शैक्षिक संस्था में प्रवेश की अपेक्षित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उस विश्वविद्यालय या शैक्षिक संस्था में एम.फिल/पीएच.डी. डिग्री में प्रवेश पा लिया है, यूजीसी के विज्ञापन के अनुसार योजना के प्रावधान की शर्त पर फैलोशिप पाने के लिए पात्र है। जेआरएफ और एसआरएफ प्रदान करने की अवधि 5 वर्ष से अधिक नहीं होगी। फैलोशिप का भुगतान पीएच.डी./एम.फिल पाठ्यक्रम में छात्रों का पंजीकरण होने की तारीख से किया जाएगा। किसी विश्वविद्यालय या शोध संस्थान से नियमित और पूर्णकालिक एम. फिल या पी. एचडी करने वाले छात्र ही फेलोशिप पाने के पात्र होंगे।
| # | शीर्षक | शुरुआत | समाप्त | फाइल साइज | एक्शन |
|---|